मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार देर रात तक दिल्ली में प्रत्याशियों के नाम पर मंथन किया। इसमें 21 विधायकों के साथ लगातार तीन बार से हारने वाली 40 सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर केंद्रीय चुनाव समिति में चर्चा की गई। इसके पहले शिवपुरी सीट से घोषित प्रत्याशी केपी सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात की।
संभावना जताई जा रहा है कि पार्टी शिवपुरी और पिछोर के प्रत्याशी बदल सकती है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली बैठक में 49 सीटों के प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम निर्णय लिया गया। दूसरी सूची गुरुवार को जारी हो सकती है। कांग्रेस ने पहली सूची में 144 प्रत्याशी घोषित किए हैं। इसमें शिवपुरी से केपी सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। वे छह बार से पिछोर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Comments (0)