2 जुलाई से अमरनाथ की यात्रआ शुरू होने जा रही है। जिसके लिए 28 जून को राजधानी भोपाल से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना होगा। इसमें डेढ़ सौ लोग शामिल होंगे और आने वाले दिनों में 13 जत्थे बाबा के दर्शन करने के लिए रवाना होंगें। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए जाने वाले हैं।
150 यात्री होंगे रवाना
राजधानी भोपाल से ये यात्रा ओम शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा करवाई जा रही है। पहला जत्था 28 जून को जाने वाला है जिसके लिए मंडल द्वारा यात्रियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्हें बताया गया है कि छोटे समूहों में यात्रा करें और यात्रा के दौरान क्या-क्या जरूरी सामान साथ लेकर जाना है, वह भी बताया गया है। यात्रियों से पैंट, शर्ट, अच्छी ग्रिप वाले जूते, रेनकोट, वाटरप्रूफ पिट्ठू बैग, ठंड से बचने के लिए कपड़े, मंकी कैप, हैंड ग्लव्स, कोल्ड क्रीम, आवश्यक दवाइयां, टॉर्च जैसी चीजें साथ ले जाने को कहा गया है।जम्मू में लिंक होगा आधार कार्ड
सुरक्षा की दृष्टि से अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा जम्मू में यात्रा के पंजीयन को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा। इसके बाद ही यात्रियों को आईडी और आरएफ कार्ड जारी होंगे। यात्रियों को अपने साथ पंजीयन कार्ड के अलावा ओरिजिनल आधार कार्ड भी साथ ले जाना होगा।Read More: नीतीश कुमार की 2024 वाली बारात का दूल्हा कौन? विपक्षी दलों की बैठक से पहले बीजेपी ने ली चुटकी
Comments (0)