एमपी में पल्स पोलियो अभियान 10 से 12 दिसंबर तक चलेगा। आपको बता दें कि, राज्य के 16 जिलों में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के अतिरिक्त चरण में जीरो से 5 वर्ष आयु के तकरीबन 37 लाख 50 हजार बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी जाएगी।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो के केस मिलने के कारण और साथ ही पोलियो-फ्री स्टेटस को मेंटेन रखने के लिये पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण किया जा रहा है।