मध्यप्रदेश में नेताओं का दल-बदल का दौर जारी है, कई नेता अपनी पार्टी का दामन छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आज हरदा में 100 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के हरदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है। इनमें कांग्रेस से निष्कासित पूर्व प्रदेश सचिव प्रकाशचंद्र वशिष्ठ, अशोक नेगी और पूर्व नपा उपाध्यक्ष इखलाक चौहान शामिल हैं। सभी को डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
MP में लोकसभा चुनाव से पहले एक-एक करके कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं, शुक्रवार को जी महू से दो बार कांग्रेस विधायक रहे अंतर सिंह दरबार ने भाजपा जॉइन कर ली थी वही इंदौर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज संघवी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। मुख्यमंत्री मोहन यादव, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश शासन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
आज हरदा में 100 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है।
Comments (0)