मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। बुधवार 24 जनवरी को प्रदेश का बिजावर देश के मैदानी इलाको में 0.7 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। देश में कुल 11 ठंडे शहरों में मध्य प्रदेश के 5 शहर शामिल रहे, जिनमें गिरवर, आंवली, सीहोर और सतना भी शामिल है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार बुंदेलखंड इलाका ठंड से कांप रहा है। छतरपुर जिले का बिजावर इस हफ्ते में दूसरी बार देश का सबसे ठंडे शहर के रूप में दर्ज किया गया है। बुधवार को तो ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां पारा 1 डिग्री से नीचे पहुंचकर 0.7 डिग्री दर्ज किया गया। देश में दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले का गिरवर जहां 2.5 और तीसरे नंबर पर अशोकनगर जिले के आंवरी में 3.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। चौथे नंबर पर हरियाणा का चंडीगढ़ एयरपोर्ट जहां 3.3 डिग्री, पांचवे नंबर पर एमपी के सीहोर में 3.4 डिग्री, अंबाला हरियाणा में 3.4, भटिंडा पंजाब में 3.4 डिग्री, पंचकूला हरियाणा में 3.5 डिग्री, चंडीगढ़ सिटी 3.6 डिग्री, पटियाला पंजाब में 3.6 डिग्री और मध्य प्रदेश के सतना में 3.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
देश में मध्य प्रदेश के सागर संभाग का बिजावर मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा। बुधवार सुबह बिजावर में पारा लुढ़कर एक डिग्री से नीचे चला गया। यहां 0.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
Comments (0)