बोर्ड परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी बनाने माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार कुछ बदलाव किए हैं। प्रायोगिक तौर पर कुछ उत्तर पुस्तिकाओं में बार कोड लगाया जाएगा। 32 पेज की उत्तर पुस्तिका रहेगी, लेकिन इस बार सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं मिलेगी।
माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और हायर सेकेंड्री परीक्षाओं का काउंटडाउन शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग भी एग्जाम मोड पर है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षाओं के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। परीक्षा में विद्यार्थियों को दो तरह की उत्तर पुस्तिकाएं मिलेंगी। 32 पेज की मुख्य विषय की और 20 पेज की वोकेशनल और संस्कृत विषय की कॉपी होगी। प्रायोगिक परीक्षाओं में 10वीं के विद्यार्थियों को आठ और 12वीं के विद्यार्थियों को 12 पन्नों की कॉपियां देना तय हुआ है।
गणित विषय में 32 पन्नों की ग्राफ कॉपी मिलेंगी। सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं दी जाएगी। कॉपी में रोल नंबर छिपाने के लिए किसी भी तरह के स्टीकर का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।