मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतने के लिए भाजपा ने बुधवार से बूथ विजय अभियान शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा की बूथ को मजबूत करने की तैयारी है। पार्टी इस अभियान के जरिए सभी बूथ और पन्ना-अर्ध पन्ना प्रभारियों की सक्रियता से लेकर मतदाताओं से भी सम्पर्क साध रही है। प्रदेश के 64 हजार से ज्यादा बूथों पर बिताएंगे 2 घण्टे का समय। मोदी गारंटी जन-जन तक पहुचाने का लक्ष्य। बूथ विजय अभियान के तहत कार्यकर्ताओ को 370 वोट बढ़ाने का दिलाएंगे संकल्प। 22 मार्च तक चलेगा बूथ विजय अभियान।
मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतने के लिए भाजपा ने बुधवार से बूथ विजय अभियान शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा की बूथ को मजबूत करने की तैयारी है।