कांग्रेस के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने EVM की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने वाले राज्यसभा सांसद और अपने बड़े भाई दिग्विजय सिंह पर सियासी निशाना साधा है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लक्ष्मण सिंह का एक वीडियो सोशल साइट एक्स (पुराना नाम ट्वीटर) पर तेजी से वायरल हो रहा है।
EVM कौन लाया था, EVM तो कांग्रेसी ही लाई थी।
26 जनवरी के कार्यक्रम में पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि, EVM कौन लाया था। EVM तो कांग्रेसी ही लाई थी। इसके साथ ही उन्होंने राज्यसभा सांसद निधि के वितरण पर भी सवाल उठाया है। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि, कांग्रेस में सांसद प्रतिनिधि बनने की होड़ लगी है। सांसद प्रतिनिधि उन्हें बनाया जा रहा है जिन्होंने कांग्रेस को हराया है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, आज EVM मशीन को दोष दिया जा रहा है। क्या EVM मशीन यह कहा था जहां कांग्रेस हार जाए वहां सांसद निधि खर्च करना है। जिन्होंने चुनाव में कांग्रेस का विरोध किया है।
लक्ष्मण सिंह के वीडियो पर बीजेपी ने ली चुटकी
कांग्रेस के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह के वीडियो पर बीजेपी ने भी चुटकी ली है। बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सोशल साइट X पर एक पोस्ट में लिखा है कि, मध्यप्रदेश से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य तो तीन है, लेकिन लगता है कि लक्ष्मण सिंह का निशाना सीधे अपने बड़े भाई, बड़े राजा साहब पर ही है। ईवीएम को लेकर भी दिग्विजय सिंह का छोटे राजा साहब खुला विरोध कर रहे है।
Comments (0)