मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी और नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। कहा- देश और दुनिया में राम नवमी का आनंद छा रहा है। हम सबका सौभाग्य है। युगों-युगों की भगवान राम के जीवन की एक-एक घटना लोगों के दिलों में अंकित है। देश और प्रदेशवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
कहा- भगवान राम ने 11 साल से ज़्यादा समय एमपी के चित्रकूट में बिताया। गोवर्धन कामता नाथ की परिक्रमा, भगवान कृष्ण के अतीत के प्रमाण वहां मिलते हैं। आज 21 लाख दीपक के साथ वहां हम दीपावली मनाएंगे।
Comments (0)