इंदौर में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।वही इंदौर कलेक्टर ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। इंदौर में अब नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल दोपहर 12 बजे के बाद संचालित नहीं होंगे। यह आदेश सोमवार से लागू होगा और इसका पालन सभी सरकारी, निजी, सीबीएसई, मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल और अनुदान प्राप्त स्कूलों को करना अनिवार्य होगा।

Comments (0)