मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला की बेटी शुचि उपाध्याय को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह प्रदेशवासियों के लिए आनंद का विषय है कि प्रदेश की बिटिया सुश्री शुचि श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध होने वाले त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयनित हुई है।
27 अप्रैल को श्रीलंका के साथ खेलेगी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्वास व्यक्त किया है कि शुचि अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी। दिनांक 27 अप्रैल से 11 मई तक होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना प्रथम मुकाबला 27 अप्रैल को श्रीलंका के साथ खेलेगी।
शुचि के कोच की अहम भूमिका
शुचि अपनी इस सफलता का श्रेय परिवार समेत अपने कोच इंद्रदेव उर्फ़ स्वामी को देती हैं। वो बताती हैं कि टीम में सिलेक्शन पर उनके कोच की मुख्य भूमिका रही है। दरअसल, कोच इंद्रदेव उर्फ़ स्वामी , रीवा के बोदाबाग निवासी है जहां उन्होंने अपने घर ही आंगन मे एक टर्फ़ विकेट में प्रेक्टिस करके सुचि उपाध्याय को इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कराई है। बता दें की शुचि के कोच इंद्रदेव उर्फ़ स्वामी खुद भी एक अच्छे क्रिकेटर हैं। 23 साल की उम्र मे जब इंद्रदेव उर्फ़ स्वामी का सपना चूर हो गया तब उन्होने हार न मानते हुए घर के छोटे से आंगन को ट्रेनिंग सैंटर में बदल दिया जहां वे होनहार बच्चियों को ट्रेनिंग देते हैं।
श्रीलंका के खिलाफ होगा मैच
कोच ने आगे बताया कि शुचि का भारतीय महिला क्रिकेट टीम मे चयन होने के बाद जल्द ही उनका सामना श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के साथ होगा जहां पर वह क्रिकेट के मैदान में श्रीलंकाई महिला बल्लेबाजों के विकेट्स गिराते हुए दिखाई देंगी। बताया गया की शुचि उपाध्याय श्रीलंका टीम के महान लेफ्ट हैण्ड बॉलर रंगना हैराथ को अपना आदर्श मनती है। और शायद यह संयोग भी होगा वह अपना पहला मैच श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों के साथ खेलेंगी।
Comments (0)