दिल्ली-एनसीआर का तापमान बढ़ने वाला है। लोगों को गर्मी सताने वाली है। मौसम विभाग ने रविवार से 26 मार्च तक दिल्ली के तापमान में लगातार इजाफा होने की संभावना जताई है। पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 25 व 26 मार्च को भी मौसम साफ बना रहेगा। अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री तक रह सकता है। 27 और 28 मार्च को आंशिक बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलेंगी।
उत्तराखंड में कुछ हिस्सों में बरसेंगे बादल
उत्तराखंड की ज्यादातर क्षेत्रों में आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में कभी-कभी हल्की बूंदाबांदी हो रही है, जिससे तापमान सामान्य बना है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में सूरज की तपिश झूलसाने लगी है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। हल्की बूंदाबांदी होने के कारण तापमान में गिरावट आई है। इससे सुबह और शाम के समय ठिठुरन बरकरार है। आने वाले एक-दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।
Comments (0)