मऊगंज जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां के पिपराही थाना क्षेत्र के मुनहाई गांव के पास एक यात्री बस अदवा नदी के पुल से नीचे गिर गई। हादसे के दौरान बस में करीब 30 यात्री सवार थे, जिसमें से 20 लोग घायल हो गए। 6 की हालत गंभीर है।
घायल हुए लोगों को ग्रामीणों और पुलिस की मदद से तत्काल सिविल हॉस्पिटल हनुमना में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है
ग्राम सचिव निलंबित
कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी दिलीप कुमार सोनी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बस के दस्तावेजों की जांच करने और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कहा। इस बीच, मुनहाई ग्राम पंचायत के सचिव काशी तिवारी को मौके पर आने के लिए कहा गया था, लेकिन 3 घंटे बाद भी वह नहीं पहुंचे। जिसके बाद कलेक्टर ने उन्हें तुरंत निलंबित कर दिया।
Comments (0)