छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है, जिसमें सचिवालय सेवा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापनाओं को अंतिम रूप दिया गया है।
इन अधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारी
इस आदेश के तहत राजेश जैन को पशुधन विकास विभाग में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जयंत भगवान कोलते को मुख्यमंत्री सचिवालय में नियुक्त किया गया है।
सरिता संभरकर और जितेश नागवंशी को सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) में स्थानांतरित किया गया है, जहां उन्हें जल्द ही नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

Comments (0)