प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। रतलाम में रविवार को दिन का पारा 39 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि ऐसा ही हाल नर्मदापुरम का रहा। यहां दिन का तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रात के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक पश्चिमी मप्र के खरगोन और खंडवा में 22 डिग्री सेल्सियस रहा। धार में यह 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्वी मध्य प्रदेश में मंडला और नरसिंहपुर में 36 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान रहा। इधर रात का तापमान सिर्फ मलाजखंड में 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
MP में शुरू हुई भीषण गर्मी
रविवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है, जो आगे भी एक-दो दिन जारी रहेगी। न्यूनतम तापमान कम हुए हैं। वर्तमान में सेंट्रल छत्तीसगढ़ में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
वहीं महाराष्ट्र तक एक ट्रफ लाइन द्रोणिका के रूप में बनी हुई है। 24 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा। प्रदेश की राजधानी भोपाल में उत्तर से आ रही हवा से न्यूनतम तापमान में कमी आई है। प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहेगा।
40 डिग्री तक जा सकता है तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को मानें, तो इस सप्ताह के अंत तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही रात भी गर्म हो जाएंगी और रात का तापमान भी 21 डिसे तक पहुंच सकता है।
Comments (0)