मध्य प्रदेश में इन दिनों गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। हाल ये हैं कि, सुबह होते ही धूप भी चूभने लगी है। इसी को देखते हुए अब स्कूलों के समय में बदलाव किया गया। भीषण गर्मी के चलते जबलपुर कलेक्टर ने गाइडलाइन जारी की है। जिसमें अब स्कूल दोपहर 1:00 बजे तक ही संचालित होंगे। यह आदेश 30 अप्रैल तक सभी स्कूलों में लागू होंगे।
आज से बदल गया स्कूल का टाइम
स्कूलों की टाइमिंग को लेकर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने गाइडलाइन जारी कर आज से आदेश लागू करने की बात कही है। गाइडलाइन के अनुसार, सुबह 7:00 से दोपहर 1:00 के बीच ही स्कूल लगेंगे। यह आदेश सभी सरकारी, निजी, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड पर लागू होगा। प्रदेश में बढ़ रहे गर्मी के प्रकोप को लेकर यह फैसला लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि, स्कूल की टाइमिंग को बदलने को लेकर कई सारे लोग और संगठन के पत्र मिल रहे थे।
बता दें कि जबलपुर में 42 डिग्री तापमान पहुंच गया है। सूरज के तेवर से शहर के बुरे हाल हैं। ऐसे में जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने यह आदेश जारी किया है।
Comments (0)