मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के महान सिंगर अरिजीत सिंह रविवार तड़के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने न सिर्फ बाबा महाकाल के दर्शन किए, बल्कि भस्म आरती में भी शामिल हुए।
सुप्रसिद्ध गायक अरिजीत सिंह श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में सम्मिलित हुए। इस दौरान वे नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल की आराधना करतेहुए नजर आए। भस्म आरती के बाद उन्होंने ने श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन-अर्चन किया। पूजन आकाश पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया।
बाबा की कृपा, जो दर्शन-पूजन कर पाया- अरिजीत
इस अवसर पर सिंगर अरिजीत सिंह ने कहा कि, बाबा के दरबार आकर बहुत अच्छा लगा। बहुत दिनों से बाबा महाकाल के दर्शन करने की सोच रहा था। अब बाबा महाकाल की कृपा से उनके समक्ष आने की अनुमति मिली, जिसके चलते अब उनके दर्शन-पूजन कर पाया।
Comments (0)