आज बीजेपी में प्रदेश स्तरीय वक्ता कार्यशाला आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 10:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे और कार्यशाला को संबोधित करेंगे। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश के हर जिले में उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में योगदान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यशाला में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य भाग लेंगे। इसके साथ ही, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी कार्यशाला को संबोधित करेंगे। कार्यशाला में प्रदेश के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष, जिले के कार्यक्रम प्रभारी और आमंत्रित वक्ता उपस्थित रहेंगे।
Comments (0)