इंदौर में मेट्रो ट्रेन संचालन का टाइम टेबल तय हो गया है। शहर में मेट्रो सुबह आठ से रात आठ बजे के बीच चलेगी। प्रारंभिक चरण में गांधी नगर डिपो से सुपर कॉरिडोर स्टेशन 3 तक चलाया जाएगा। हर तीस मिनट में फेरे होंगे। न्यूनतम किराया 20 अधिकतम 80 रुपए होगा। तीन माह तक डिस्काउंट योजना भी चलाई जाएगी।
20 से लेकर 80 रुपये तक किराया
इंदौर में मेट्रो अब सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चलाई जाएगी। शुरुआत में यह सेवा गांधी नगर डिपो से सुपर कॉरिडोर स्टेशन 3 तक सीमित रहेगी। हर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेगी। यात्रा के लिए न्यूनतम किराया 20 रुपए और अधिकतम 80 रुपए तय किया गया है।
तीन महीने तक विशेष छूट
यात्रियों को आकर्षित करने के लिए पहले तीन महीने तक विशेष छूट योजना भी लागू की जा रही है। पहले हफ्ते में यात्री मेट्रो में फ्री सफर कर सकेंगे। दूसरे हफ्ते में 75 फीसदी, तीसरे हफ्ते में 50 फीसदी और चौथे हफ्ते से लेकर तीन महीने तक किराए में 25 फीसदी की छूट दी जाएगी। मेट्रो संचालन शुरू होते ही शहर में परिवहन का नया अध्याय शुरू होगा।
Comments (0)