मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अशोक नगर जिले की निवासी पर्वतारोही मुस्कान रघुवंशी को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए 4 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश दिए हैं। मुस्कान अशोक नगर जिले के ग्राम महाना के निवासी रामकृष्ण रघुवंशी की बेटी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोंजिअस्को को कम उम्र में फतह कर विश्व रिकार्ड बनाने वाली मुस्कान के साहसिक कार्य के लिए बधाई देते हुए आगामी पर्वतारोहण कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की यह बेटी नई सफलताएं प्राप्त करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अशोक नगर जिले की निवासी पर्वतारोही मुस्कान रघुवंशी को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए 4 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश दिए हैं।
Comments (0)