छत्तीसगढ़ के भिलाई में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से इलाके में हलचल बढ़ गई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर पर ED की टीम ने दबिश दी।जानकारी के मुताबिक ED की टीम सुबह करीब 6 बजे 2-3 गाड़ियों से उनके घर पहुंची। इसके बाद अधिकारियों ने घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच शुरू की।
5-6 अधिकारी कर रहे दस्तावेजों की जांच
घर पर पहुंची ED की टीम में करीब 5-6 अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं। टीम घर में मौजूद दस्तावेजों और अन्य सामग्री की जांच कर रही है।कार्रवाई के दौरान घर के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। सुबह के समय केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम के पहुंचने के बाद आसपास के इलाके में भी हलचल देखने को मिली।
किस मामले में हुई कार्रवाई? ED ने नहीं बताया
फिलहाल ED की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि केके चंद्रवंशी के घर पर की गई कार्रवाई किस मामले या जांच से जुड़ी है।एजेंसी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि छापेमारी की वजह क्या है और जांच किन तथ्यों को लेकर की जा रही है
12 दिन पहले शराब घोटाला मामले में हुई थी कार्रवाई
इससे पहले ED ने करीब 12 दिन पहले शराब घोटाला मामले से जुड़े ठिकानों पर भी कार्रवाई की थी। उस दौरान रायपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी में कई स्थानों पर दबिश दी गई थी।रायपुर में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के अनुपम नगर स्थित निवास और धमतरी में सिहावा रोड स्थित उनके घर पर ED की कार्रवाई हुई थी।धमतरी स्थित ठिकाने पर जांच करीब 9 घंटे तक चली थी।