बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर लैंडिंग के दौरान अलायंस एयर की फ्लाइट का टायर फट गया। विमान दिल्ली से बिलासपुर पहुंचा था। टायर फटने की आवाज से विमान में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई, लेकिन पायलट ने स्थिति को संभालते हुए विमान को सुरक्षित रोक लिया।विमान में सवार सभी 35 यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद स्टाफ भी तुरंत सक्रिय हुआ और सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
लैंडिंग के बाद अचानक फटा विमान का टायर
जानकारी के मुताबिक, अलायंस एयर की फ्लाइट शुक्रवार दोपहर दिल्ली से बिलासपुर पहुंची थी। रनवे पर विमान की लैंडिंग के बाद जब वह आगे बढ़ रहा था, तभी अचानक टायर फटने की तेज आवाज सुनाई दी।आवाज सुनकर यात्रियों में घबराहट का माहौल बन गया। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को नियंत्रित किया और सुरक्षित तरीके से रोक लिया।
विमान में सवार सभी 35 यात्री सुरक्षित
घटना के बाद एयरपोर्ट स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा और विमान में मौजूद सभी 35 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।हादसे में किसी यात्री के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। विमान की सुरक्षित लैंडिंग होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट कैंसिल
इसी विमान को बिलासपुर से आगे प्रयागराज जाना था। टायर फटने की घटना के बाद इस फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है।हालांकि, फ्लाइट कैंसिल होने की इस जानकारी की एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
लैंडिंग के बाद टायर फटने के बावजूद पायलट ने विमान को नियंत्रित रखते हुए सुरक्षित रोक लिया। एयरपोर्ट पर मौजूद कर्मचारियों ने भी तुरंत यात्रियों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी।घटना के बाद विमान की स्थिति और टायर फटने के कारणों को लेकर संबंधित स्तर पर जांच की जा सकती है।