मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। साथ ही गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलकर सीएम ने प्रदेश के विकासकार्यों की जानकारी दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले CM डॉ. मोहन यादव
बता दें कि, सीएम डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर थे। इस दौरान वे राष्ट्रपति भवन पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, आज राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट कर अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया। आपका गंभीर, सहज एवं सरल व्यक्तित्व राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के प्रति संपूर्ण ऊर्जा के साथ समर्पण की प्रेरणा देता है।
Comments (0)