केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा की। ये परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 18 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक चलेगी।
10वीं का पहला पेपर इंग्लिश
10वीं क्लास का पहला पेपर इंग्लिश का होगा। साइंस का पेपर 20 फरवरी को होगा जिसमें सिर्फ एक दिन का गैप मिला है। सोशल साइंस का पेपर 25 फरवरी को होगा। 10वीं के स्टूडेंट्स का आखिरी पेपर 18 मार्च को कंप्यूटर एप्लीकेशन, IT या AI का होगा।
12वीं का पहला पेपर आंत्रप्रेन्योरशिप
12वीं क्लास के बच्चों का पहला पेपर 15 फरवरी को आंत्रप्रेन्योरशिप का होगा। फिजिक्स का पेपर 21 फरवरी और 27 फरवरी को केमिस्ट्री का पेपर होगा। 11 मार्च को अंग्रेजी का एग्जाम होगा। 15 मार्च को हिंदी का पेपर होगा। इंग्लिश का एग्जाम होगा और 15 मार्च को हिंदी की परीक्षा होगी। 4 अप्रैल को 12वीं का आखिरी पेपर साइकोलॉजी का होगा।
Comments (0)