Bhopal: राम नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। देशभर में 22 जनवरी के दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में भोपाल भाजपा प्रदेश कार्यालय में 21 जनवरी से अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा। 21 जनवरी को प्रातः 11 बजे से अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा। वहीं अखंड पाठ का समापन 22 जनवरी को प्रातः 11 बजे हवन-पूजन के साथ होगा।
राम नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। देशभर में 22 जनवरी के दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।