आज गुरुवार से मध्यप्रदेश में पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा और पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा की शुरुआत होने जा रही है। इस सेवा का शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से करेंगे। कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
आज सीएम मोहन यादव पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा व पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ करेंगे, मध्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह सेवा शुरू की जा रही है।