रायपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 56 नए सिविल जजों को पहली बार पोस्टिंग दी है। ये सभी न्यायिक अधिकारी पीएससी के माध्यम से चयनित हुए हैं और अब प्रदेश के अलग-अलग जिलों की अदालतों में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने 15 न्यायिक अधिकारियों की पोस्टिंग में भी बदलाव किया है। नए आदेश के तहत सभी 56 सिविल जजों को 29 अगस्त 2026 तक अपनी नई पदस्थापना वाली जगह पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव की ओर से इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। माना जा रहा है कि नई नियुक्तियों से जिला अदालतों में न्यायिक कामकाज को गति मिलेगी और लंबित मामलों की सुनवाई में भी मदद मिल सकती है।
56 नए सिविल जजों को मिली पहली पोस्टिंग
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 56 सिविल जजों को अब प्रदेश की विभिन्न अदालतों में पहली जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति के बाद इन अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करना होगा। इन नई पोस्टिंग का उद्देश्य प्रदेश की निचली अदालतों में न्यायिक अधिकारियों की उपलब्धता बढ़ाना और मामलों की सुनवाई को अधिक व्यवस्थित करना भी माना जा रहा है।
15 न्यायिक अधिकारियों की बदली पोस्टिंग
56 नए सिविल जजों की नियुक्ति के साथ हाईकोर्ट ने 15 न्यायिक अधिकारियों की पोस्टिंग में भी फेरबदल किया है। इसमें हायर ज्यूडिशियल सर्विस के अधिकारियों के साथ सिविल जज स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।
हायर ज्यूडिशियल सर्विस के 5 अधिकारियों का तबादला
हायर ज्यूडिशियल सर्विस के पांच अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इनमें हरीश कुमार अवस्थी, ममता पटेल, ज्योति अग्रवाल, नमिता मिंज भास्कर और न सिंह साहू शामिल हैं।
हरीश कुमार अवस्थी को दंतेवाड़ा परिवार न्यायालय से रायपुर में प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।
ममता पटेल को अंबिकापुर से बिलासपुर स्थानांतरित कर द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई है।
ज्योति अग्रवाल को पेंड्रारोड से राजनांदगांव में न्यायाधीश के पद पर भेजा गया है।
नमिता मिंज भास्कर को धमतरी से नई पदस्थापना दी गई है।
न सिंह साहू को राजनांदगांव से दंतेवाड़ा भेजा गया है।
| क्र. | नाम | क्र. | नाम |
|---|---|---|---|
| 1 | कु. अंजुम आरा अहमद | 29 | यशवंत देवांगन |
| 2 | कु. शिवांगी तिवारी | 30 | कु. रिचा टेकनी तिग्गा |
| 3 | आयुष चौटिरिया | 31 | कु. समृद्धि जोशी |
| 4 | अजय कुमार दाहाके | 32 | सौरभ कुमार टटार |
| 5 | एकांशी अग्रवाल | 33 | कु. राशि कंकड़वाल |
| 6 | शुभम नामदेव | 34 | कु. ज्योति शर्मा |
| 7 | आर्य मान सिंह रघुवंशी | 35 | कु. अंजू पाथरे |
| 8 | कार्तिकी अंतिका | 36 | कु. सीमा तांडेय |
| 9 | कु. अपेक्षा मिधई | 37 | राहुल कुमार निटाला |
| 10 | कु. शाकि चतुर्वेदी | 38 | कु. दीक्षा किंडो |
| 11 | कु. सिमरजीत सलूजा | 39 | कु. प्रिया सोमावर |
| 12 | कु. दीपाली जैन | 40 | कु. कोमल कृति उरांव |
| 13 | कु. कृतुमांगली सिन्हा | 41 | आकांक्षा खेस पन्ना |
| 14 | अंकित नांदे | 42 | कु. मेघा पलेश्वर |
| 15 | हिमालय रवि | 43 | आयुष यार्दी |
| 16 | रोशन कुमार पाठक | 44 | अक्षय जाकमा |
| 17 | कु. तृप्ति अग्रवाल | 45 | कु. शिवानी इंटिरिया |
| 18 | प्रतीक क्रांत | 46 | तेतेंग ध्रुव |
| 19 | अभिनव अग्रवाल | 47 | प्रथमेंद्र हिडको |
| 20 | कु. हर्षिता अग्रवाल | 48 | कु. दीपल अजनजली |
| 21 | कु. दुर्गा नंदिनी मरावी | 49 | हेमंत प्रसाद |
| 22 | शुभम राठौरे | 50 | कु. रितु नेताम |
| 23 | कु. दृष्टि सोनकला | 51 | यश मोर्य |
| 24 | नागेंद्र सिंह | 52 | कु. अपूर्वा मटुकाम |
| 25 | कु. प्रज्ञा वैष्णव | 53 | करण शाह खंडूजी |
| 26 | कु. श्रेया ओटमालिया | 54 | कु. स्वाति पैंकरा |
| 27 | दीपक कुमार चंद्राकर | 55 | एडविना एक्का |
| 28 | सोनक वर्मा | 56 | कु. एंजेल सिंह |
रायपुर में विशेष अदालत की जिम्मेदारी भी बदली
राजधानी रायपुर में भी न्यायिक अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज शर्मा को एससी-एसटी से संबंधित मामलों की रायपुर स्थित विशेष अदालत का न्यायाधीश बनाया गया है। वहीं अंबिकापुर में कमलेश जगदल्ला को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई है। स्मिता रत्नावत को पॉक्सो मामलों की अदालत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पदस्थ किया गया है।
सिविल जज सीनियर डिवीजन में भी फेरबदल
सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर पर भी कई अधिकारियों की नई पोस्टिंग की गई है। सतीश कुमार खाखा को प्रतापपुर से मुंगेली भेजा गया है। उन्हें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) और प्रथम सिविल जज सीनियर डिवीजन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा भगवान दास पनिका को प्रतापपुर, श्वेता पटेल को छुईखदान, ईशान व्यास को दुर्ग और नीलेश जगदल्ला को राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है।
रवि कुमार कश्यप बने हाईकोर्ट में OSD
इस प्रशासनिक फेरबदल में रवि कुमार कश्यप की जिम्मेदारी भी बदली गई है। दुर्ग के द्वितीय अतिरिक्त जज रवि कुमार कश्यप को अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में OSD यानी ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर के सात अधिकारियों की पोस्टिंग में भी बदलाव किया गया है।
29 अगस्त तक करना होगा कार्यभार ग्रहण
हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक नए नियुक्त किए गए 56 सिविल जजों को 29 अगस्त तक अपनी नई पदस्थापना वाली जगह पर पहुंचकर कार्यभार संभालना अनिवार्य है। इसके बाद प्रदेश के अलग-अलग जिलों की अदालतों में न्यायिक अधिकारियों की नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। इन नियुक्तियों और तबादलों को छत्तीसगढ़ की न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए अधिकारियों की तैनाती से अदालतों में नियमित सुनवाई, न्यायिक कार्यों के संचालन और लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है।