रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 31 IPS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव में कई वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं और महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां नए अधिकारियों को सौंपी गई हैं।
तबादला सूची में 1992 बैच से लेकर अन्य बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सरकार के इस फेरबदल में नगरसेना, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाओं, पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन, प्रशिक्षण, प्रशासन और चयन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नई नियुक्तियां की गई हैं।
1992 बैच के IPS पवन देव को नगरसेना, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाओं का महानिदेशक बनाया गया है।वहीं 1994 बैच के एसआरपी कल्लूरी को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है। गुरजिंदर पाल सिंह को महानिदेशक प्रशिक्षण के साथ राज्य पुलिस अकादमी के महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन एवं चयन) बनाया गया है।


