रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी महीनों में होने वाले 15 नगरीय निकायों के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनावी रणनीति को जमीन पर मजबूत करने के लिए सभी 15 निकायों में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।हर निकाय में एक प्रभारी और दो सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इस तरह भाजपा ने कुल 45 पदाधिकारियों को चुनावी जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें संगठन से जुड़े नेताओं के साथ विधायक, पूर्व विधायक, महापौर और पार्षद भी शामिल हैं।
15 निकायों में चुनावी जिम्मेदारी तय
भाजपा ने जिन 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है, उनमें अलग-अलग स्तर के निकाय शामिल हैं।
4 नगर निगम
5 नगर पालिका
6 नगर पंचायत
पार्टी ने निकाय स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है।
हर निकाय में प्रभारी के साथ दो सह प्रभारी
भाजपा ने प्रत्येक नगरीय निकाय के लिए एक चुनाव प्रभारी और दो सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। इस व्यवस्था के तहत हर निकाय में तीन पदाधिकारी चुनावी गतिविधियों की निगरानी और संगठनात्मक तैयारियों को आगे बढ़ाएंगे।कुल मिलाकर 15 निकायों में 15 प्रभारी और 30 सह प्रभारी, यानी 45 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

