छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन ने 64 सहायक वन संरक्षकों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।अलग-अलग वनमंडलों में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, जिसके बाद विभागीय स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में बड़ा फेरबदल हुआ है।
64 सहायक वन संरक्षकों की बदली जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार वन विभाग के विभिन्न वनमंडलों में पदस्थ सहायक वन संरक्षकों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जगह पर कार्यभार संभालना होगा।यह फेरबदल प्रदेश के वन प्रशासन से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




