छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 22 IAS अधिकारियों और एक IFS अधिकारी का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।इस फेरबदल में कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर व्यापक बदलाव किया है।
इन जिलों के बदले गए कलेक्टर
जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों की कमान सौंपी गई है। प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं—
रणबीर शर्मा (IAS) — संचालक, समाज कल्याण से कलेक्टर गरियाबंद।
कुंदन कुमार (IAS) — कलेक्टर मुंगेली से कलेक्टर कांकेर।
अमृत विकास तोपनो (IAS) — कलेक्टर सक्ती से कलेक्टर मुंगेली।
जयश्री जैन (IAS) — संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से कलेक्टर सक्ती।
तुलिका प्रजापति (IAS) — कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से कलेक्टर कबीरधाम।
तनुजा सलाम (IAS) — संचालक, खेल एवं युवा कल्याण से कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।


