छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया। राज्य सरकार की ओर से जारी ट्रांसफर आदेश में 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को इधर से उधर किया गया है।आदेश के बाद कई अधिकारियों की वर्तमान पदस्थापना बदल गई है। अलग-अलग तहसीलों और राजस्व कार्यालयों में लंबे समय से जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों को अब नई जगह पदस्थ किया गया है।
57 अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
राजस्व विभाग द्वारा जारी आदेश में कुल 57 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें तहसीलदार और नायब तहसीलदार दोनों स्तर के अधिकारी हैं।नई पदस्थापना के मुताबिक अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। तबादले के बाद संबंधित तहसीलों और राजस्व कार्यालयों के कामकाज में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव
राजस्व विभाग में एक साथ 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल माना जा रहा है। नई पदस्थापना के बाद अधिकारियों को अपने-अपने नए कार्यस्थल पर जिम्मेदारी संभालनी होगी।


