मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज जन्मदिन है। इस मौके पर वे प्रदेश में कई विकासकार्यों का शिलान्यास करेंगे। उज्जैन में करोड़ों की परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे।
उज्जैन-आगर मालवा को देंगे करोड़ों की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे गांधीनगर के महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम पहुंचेगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे आगर मालवा जाएंगे। यहां वह गो कृपा कथा का समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे और कई विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगे। सेवा धाम आश्रम ग्राम अंबोदिया के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 3 बजे उज्जैन में औद्योगिक परियोजना का शिलान्यास और भूमिपूजन करेंगे। 6: 45 बजे उज्जैन से भोपाल पहुंचेंगे।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के निवेश प्रस्तावों पर अमल शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन में 27 इकाइयों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। इकाइयों में 1127 करोड़ रुपये का निवेश होगा। 4700 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी, ताजपुर औद्योगिक क्षेत्र और मेडिकल डिवाइसेस पार्क में भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। साथ ही 28.1 करोड़ की लागत से बने सामान्य अपशिष्ट उपचार केंद्र (सीईटीपी) का लोकार्पण करेंगे।
Comments (0)