भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बूथ विजय अभियान के तहत बुधवार को गोविंदपुरा विधानसभा के अवधपुरी मंडल, वार्ड क्रमांक 61 के बूथ क्रमांक 216 पर क्रिस्टल कैंपस कॉलोनी पहुंचे और बूथ की बैठक को संबोधित किया। जिसके बाद उन्होंने पन्ना प्रमुखों एवं पन्ना प्रभारियों की बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर वीडी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री और सभी मंत्री जाएंगे। हर बूथ पर 370 से अधिक वोट लाना है। पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने बूथ विजय अभियान के तहत दक्षिण पश्चिम विधानसभा के वार्ड क्र. 33 के बूथ क्रमांक 141 के भीम नगर बस्ती की बैठक को संबोधित किया। जिसके बाद लाभार्थियों से संपर्क किया। वहीं, पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितांनद ने अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा के मतदान केन्द्र क्र. 262 ग्राम अतरेजी पर बैठक को संबोधित किया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बूथ विजय अभियान के तहत बुधवार को गोविंदपुरा विधानसभा के अवधपुरी मंडल, वार्ड क्रमांक 61 के बूथ क्रमांक 216 पर क्रिस्टल कैंपस कॉलोनी पहुंचे और बूथ की बैठक को संबोधित किया। जिसके बाद उन्होंने पन्ना प्रमुखों एवं पन्ना प्रभारियों की बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर वीडी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री और सभी मंत्री जाएंगे। हर बूथ पर 370 से अधिक वोट लाना है।
Comments (0)