मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इसके बाद सियासत में घमासान मच गया है। यहां भाजपा विधायक उमा देवी खटीक की बेटी सारिका खटीक को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। सागर की लोकायुक्त पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। लोकसभा चुनाव के बीच पहली बार किसी जनप्रतिनिधि को रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद राजनीति गर्मा गई है। नगर परिषद अमानगंज की अध्यक्ष सारिका खटीक को सागर लोकायुक्त टीम ने दोपहर 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
चुनाव के बीच एमपी में हैरान करने वाला मामला, 30 रुपए की रिश्वत ले रही थी नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक। सारिका की मां भाजपा की विधायक हैं