दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में इंदरगढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक विवेक शर्मा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना गुरुवार सुबह 8 बजे हुई। आरक्षक ने खुद को गले में गोली मारी है। आरक्षक थाने की पहरी की ड्यूटी पर थे। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आरक्षक को इंदरगढ़ अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षक सुबह 7 ड्यूटी पर आया था और 8 बजे उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही दतिया एसपी वीरेंद्र मिश्रा सहित जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में इंदरगढ़ थाने में पदस्थ आरक्षक विवेक शर्मा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली
Comments (0)