आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि, ग्वालियर चंबल अंचल के 228 कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। इन सभी को बीजेपी के दिग्गज नेता व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई है।
एमपी में विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट कटने, भितरघात के आरोप और अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद भी पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है।