"विकास का मूल मंत्र - आत्मनिर्भर नारी" पर केंद्रित मध्यप्रदेश की झांकी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह 2024 की शोभा बढ़ाएगी। झांकी में प्रदेश की समृद्धि, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का प्रदर्शन होगा। राष्ट्रीय रंगशाला कैंप में राज्यों की झांकी के प्रेस प्रिव्यू में प्रदेश की कला और संस्कृति का मनमोहक संगम आकर्षण का केंद्र रहा। प्रदेश की झांकी आत्मनिर्भर और प्रगतिशील नारीशक्ति पर केंद्रित है। आधुनिक सेवा क्षेत्र, लघु उद्योग और पारंपरिक क्षेत्र में समान रूप से सक्रिय प्रदेश की महिलाओं की उन्नति को इस झांकी में दर्शाया गया है। झांकी में खेत-खलिहान से लेकर एयरफोर्स में प्रदेश की नारियों की सशक्त सहभागिता का प्रदर्शन किया गया है।
"विकास का मूल मंत्र - आत्मनिर्भर नारी" पर केंद्रित मध्यप्रदेश की झांकी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह 2024 की शोभा बढ़ाएगी। झांकी में प्रदेश की समृद्धि, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का प्रदर्शन होगा।
Comments (0)