CG NEWS : रायपुर। महाराष्ट्र के संत कालीचरण रायपुर पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने विश्व हिंदू परिषद कार्यालय मीडिया के सामने कई विषयों पर बात की। उन्होंने शंकराचार्यों और अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बयान दिया है। इसके साथ ही नाथूराम गोडसे का समर्थन करते हुए विवादित बयान दिया है।
शंकराचार्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जा रहे वाले सवाल पर कालीचरण ने कहा, जो राजा राम मंदिर वापस कर रहा है वही सच्चा सनातनी है। जो विघ्न डाल रहे हैं वो असातनी हैं। ये हमारा मत है।
Read More: CG NEWS : आज होगी साय कैबिनेट की बड़ी बैठक, महतारी वंदन योजना पर बड़ा फैसला संभव....
कांग्रेस के अयोध्या न जाने सवाल पर कालीचरण ने कहा कि, कांग्रेस राक्षसी प्रवृत्ति की है। भूत पिशाच निकट नहीं आवे महावीर जब नाम सुनावें। जिन्होंने राम का ही विरोध कर दिया वो राक्षस हैं। ये लोग कैसे जाएंगे क्योंकि भगवान राम के पास हनुमान है। इसलिए वहां भूत पिशाच नहीं जाएंगे। राजीव गांधी और राम मंदिर लेकर कालीचरण ने कहा कि, राजीव गांधी ने ताला खुलवाया था, तो मंदिर क्यों नहीं बनवा सके? जल्दी न्याय चाहिए तो राजा को दबाव बनाने की जरुरत है। अगर जल्दी मंदिर चाहिए था तो राजीव गांधी ने क्यों मंदिर बनाने के लिए प्रेशर नहीं डाला। कालीचरण ने कहा कि रायपुर में 20 जनवरी को बाइक रैली निकाली जाएगी। वहीँ नाथूराम गोडसे के समर्थन में कहा कि, नाथूराम गोडसे को कोटि-कोटि नमस्कार है। रघुपति राघव राजा राम, देश बचा गए नाथूराम
Comments (0)