CG NEWS :रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राही पहाड़ी कोरवा मनकुंवारी बाई से सीधा संवाद किया। प्रधानमंत्री नेमनकुंवारी बाई से पूछा कि उन्हें सरकार की किन-किन योजनाओं का लाभ मिला हैपीएम मोदी के सवाल के जवाब में मनकुंवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित पक्के मकान में हम रहते हैं। पहले बिजली न होने की वजह से बहुत दिक्कत होती थी अब नहीं होती।प्रधानमंत्री मोदी कोमनकुंवारी ने बताया कि उनके परिवार में 5 लोग हैं। पहले जंगल जाकर सुखी लकड़ी इकट्ठा करना पड़ता था, उन्हें जलाकर ही खाना बना पाते थे, इस पूरे क्रम में बहुत समय जाता था लेकिन आज उज्जवला योजना के तहत मिले गैस सिलेंडर से खाना कम समय में आसानी से बन जाता है।
इसी बीच प्रधानमंत्री ने पूछा- कोई नई रेसिपी सीखी या नहीं आपने ! जिसके जवाब में मनकुंवारी ने बताया कि अब धुस्का, भजिया जैसी चीज़ें आसानी से बना लेती हूं।
मनकुंवारी हम पहाड़ी कोरवा हैं, हम पहाड़ों में रहने वाले हैं, पीने का पानी हम सबके लिए एक बड़ी चुनौती थी लेकिन आज सरकार ने घर तक पीने का साफ पानी पहुंचा दिया है।
छत्तीसगढ़