छत्तीसगढ़ के लोगों को अब सीधे सिंगापुर और दुबई जाने के लिए सुविधा मिलने वाली है। राजधानी रायपुर एयरपोर्ट से शीघ्र ही सिंगापुर और दुबई के लिए फ्लाइट सेवा शुरू होने वाली है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मांग पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने सहमति दी है। इतना ही नहीं बिलासपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की नाइट लैंडिंग की सुविधा भी मिलने वाली है।
सीएम विष्णुदेव साय आज दिल्ली पहुंचे। जहां नई दिल्ली के राजीव गांधी भवन में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट की। मंत्री से बैठक के दौरान राज्य में हवाई सेवा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।