उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती में अभिनेता सुनील शेट्टी और मध्यप्रदेश के मंत्री राकेश सिंह शामिल हुए।उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की अद्भुत भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान दोनों ही बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए।
शुक्रवार सुबह लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह परिवार सहित बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि आज अद्भुत सुखद संयोग ही था कि मुझे बाबा महाकाल के दर्शन हो गए। अनेक जन्मों के पुण्य फल होते हैं तभी हमें बाबा महाकाल के इस प्रकार से दर्शन हो पाते हैं। तीन दिन बाद भी एक विशेष संयोग बनने वाला है जब 550 वर्षों बाद भगवान श्री राम प्राण-प्रतिष्ठा के रूप में अयोध्या में विराजमान होने वाले हैं।

Comments (0)