CG NEWS : रायपुर। 22 जनवरी को देशभर में फिर से दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन पूरा देश दियों से जगमगाएगा क्योंकि आयोध्या के राम मंदिर भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। वहीं राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी भव्य आयोजन होने जा रहा है और यहां कई विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहे है। बता दें कि, प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकारों के मार्गदर्शन और छत्तीसगढ़ राज्य वादी संघ के सदस्यों के सहयोग से बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें सबसे बड़ी रंगोली बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रभु श्री राम जी की विश्व की सबसे बड़ी रंगोली का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। धान से प्रभु श्री राम की रंगोली बनाई जाएगी।
वहीं प्रभु श्री राम के विश्व के सबसे लंबे रामनवमी गमछे का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनेगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में प्रभु श्री राम जी की वेशभूषा में 501 बच्चे शोभायात्रा निकालकर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। इसके लिए 15 ट्रेलर को सजाया जाएगा, सभी में बाल श्रीराम के वेशभूषा के बच्चों को बिठाकर झांकी निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर के प्रमुख चौक और जीई रोड से गुजरेगी। सभी बच्चे 501 बार जय श्री राम का पाठ करेंगे। शोभायात्रा के साथ ही राम मंदिर में भव्य आयोजन और श्री राम प्रस्तुति का पाठ, महाआरती और अतिशबाज़ी की जाएगी।
MP/CG
Comments (0)