मध्य प्रदेश में बदलते मौसम और शीत लहर को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। 31 जनवरी तक ग्वालियर चंबल संभाग के स्कूल सुबह 11 बजे से खुलेंगे। इसके साथ ही बाकी के जिलों ठंड को देखते हुए कलेक्टर फैसला लेंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया कि 31 जनवरी तक ग्वालियर चंबल संभाग के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालय 11 बजे से संचालित किए जाएंगे। बाकी जिलों में जिले के संबंधित कलेक्टर मौसम की प्रतिकूलता और शीतलहर को ध्यान में रखते हुए शाला संचालन के समय परिवर्तन के संबंध में निर्णय ले सकेंगे।
मध्य प्रदेश में बदलते मौसम और शीत लहर को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। 31 जनवरी तक ग्वालियर चंबल संभाग के स्कूल सुबह 11 बजे से खुलेंगे।
Comments (0)