भोपाल, एमपी सरकार में मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल सुर्खियों में हैं। इसकी वजह यह है कि मंत्री पटेल ने अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। वह खुद आधी रात को बाड़ी-बरेली के बीच हरसिली टोल प्लाजा पर पहुंचे और रेत से भरे डंपरों की चेकिंग की।
इस दौरान ओवरलोड रेत ले जा रहे दो डंपर पकड़े गए। मंत्री पटेल ने डंपरों को बाड़ी थाने भिजवाया और टीआई कपिल गुप्ता को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।
एमपी के राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल आधी रात को सड़कों पर उतरे। उन्हें देखकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। उन्होंने रात में कई रेत से भरे डंपरों को रोका, ओवरलोड़ डंपरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।