शिवपुरी में कार अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी। जिसमें दो महिला डॉक्टर्स की मौत हो गई, जबकि 4 घायल हो गए। घायलों को शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। ये सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और अयोध्या से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे थे।
अयोध्या से उज्जैन जाते समय कार पुलिया से नीचे गिरी
घटना शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग क्षेत्र के लुकवासा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। बायपास फोरलेन NH-46 पर कार बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिर गई। डॉक्टर्स की टीम 10 दिन पहले महाराष्ट्र से तीर्थ यात्रा के लिए निकली थी। वे अयोध्या दर्शन के बाद उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जा रहे थे।
रविवार सुबह लुकवासा चौकी के पास उनकी कार अचानक बेकाबू होकर पुलिया से टकराकर नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में डॉक्टर तन्वी आचार्य की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, डॉ. नीलम पंडित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
Comments (0)