मध्यप्रदेश के मौसम पर वर्तमान में कोई प्रभावशाली मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। वातावरण में नमी की कमी के कारण बादल कम होने लगे हैं। इसके परिणामस्वरूप दिन का तापमान कुछ बढ़ा है, जबकि रात का तापमान गिरने लगा है।
जानकारी के अनुसार आगामी तीन दिनों में रात का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
बुधवार को प्रदेश में दिन का सबसे अधिक 32.9 डिग्री सेल्सियस तापमान नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। रात का सबसे कम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में रिकॉर्ड किया गया।
Comments (0)