सोमवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में खंडवा जिले के मांधाता में सिविल न्यायालय स्थापित करने की मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही न्यायालय संचालन के लिए 7 नए पदों का सृजन किया जाएगा।
लाड़ली बहनों को अब हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए
कैबिनेट ने लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को अब हर महीने 1500 रुपए देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पिछले महीने तक बहनों को 1250 रुपए मिलते थे। मुख्यमंत्री ने भाई दूज पर अतिरिक्त 250 रुपए देने की घोषणा की थी। अब नवंबर से यह राशि मिलाकर बहनों के खातों में हर महीने 1500 रुपए जमा होंगे।
13 नवंबर को किसानों को मिलेगी भावांतर राशि
13 नवंबर को किसानों के खातों में भावांतर योजना की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
Comments (0)