रायपुर के गुढ़ियारी थाना प्रभारी नरेन्द्र साहू से दुर्व्यवहार का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। 15 सितंबर को हुई इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला को पत्र सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
साहू संघ ने घटना को बताया गंभीर
साहू संघ ने घटना को गंभीर और निंदनीय बताते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। संघ का कहना है कि घटना को लेकर साहू समाज में आक्रोश है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।
भाजयुमो नेता समेत साथियों पर FIR
मामले में भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साहू समाज का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
निष्पक्ष जांच और गिरफ्तारी की मांग
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने पुलिस कमिश्नर से पूरे मामले की निष्पक्ष और तत्काल जांच कराने की मांग की है। संघ ने दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की भी मांग रखी है।
कार्रवाई नहीं होने पर उठे सवाल
एफआईआर दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर साहू संघ ने सवाल उठाए हैं। संघ का कहना है कि मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि घटना की निष्पक्ष जांच हो सके और दोषियों पर कार्रवाई की जा सके।