छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 7 निरीक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। तबादले के बाद आजाद चौक, टिकरापारा और गोलबाजार थाने के साथ महिला थाना, यातायात और जिविशा की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।
किस अधिकारी को मिली कौन-सी जिम्मेदारी?
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षकों को अलग-अलग थानों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
निरीक्षक वर्तमान पदस्थापना नई पदस्थापना
राजेश कुमार सिंह थाना प्रभारी आजाद चौक थाना प्रभारी टिकरापारा
राजेश कुमार मरई थाना प्रभारी टिकरापारा रक्षित आरक्षी केंद्र
अर्चना धुरंधर प्रभारी महिला थाना थाना प्रभारी आजाद चौक
राजश्री मौर्य रक्षित आरक्षी केंद्र प्रभारी महिला थाना
कृष्ण कुमार साहू प्रभारी जिविशा थाना प्रभारी गोलबाजार
आनंद सोनी रक्षित आरक्षी केंद्र यातायात
धीरेन्द्र कुमार तिवारी रक्षित आरक्षी केंद्र प्रभारी जिविशा
राजश्री मौर्य को महिला थाने की कमान
प्रशासनिक फेरबदल में इंस्पेक्टर राजश्री मौर्य को महिला थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अर्चना धुरंधर को महिला थाने से हटाकर आजाद चौक थाने का प्रभारी बनाया गया है।इसी तरह राजेश कुमार सिंह अब टिकरापारा थाने की कमान संभालेंगे, जबकि कृष्ण कुमार साहू को गोलबाजार थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यातायात और जिविशा में भी बदली जिम्मेदारी
तबादला आदेश के तहत आनंद सोनी को यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं धीरेन्द्र कुमार तिवारी को जिविशा का प्रभारी बनाया गया है।राजेश कुमार मरई को टिकरापारा थाना प्रभारी के पद से हटाकर रक्षित आरक्षी केंद्र भेजा गया है।
तत्काल नई पोस्टिंग पर जॉइन करने के निर्देश
पुलिस कमिश्नर की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपनी वर्तमान पदस्थापना से कार्य मुक्त होकर तत्काल नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।